दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बांग्लादेशी ट्रांजिट यात्री को गिरफ्तार किया
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बांग्लादेशी ट्रांजिट यात्री को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 1.47 करोड़ रुपए का 1,141.5 ग्राम सोना बरामद किया। आरोपी ने सोने के पेस्ट से भरे तीन पैकेट एयरपोर्ट के वॉशरूम के फ्लश-बटन की कैविटी में छिपा रखे थे।
