Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

हरियाणा में BJP का क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में BJP के दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई टास्क दिए। पीएम ने सभी को शहरों के बजाय गांवों पर फोकस करने को कहा। उन्होंने सम्मेलन में शामिल पार्टी जिलाध्यक्षों के साथ ही कार्यकर्ताओं को 5-5 गांवों के समूह बनाकर केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देने का टास्क दिया। पीएम ने इसके लिए दीपावली तक फिक्स टाइम भी दिया।

इस प्रशिक्षण शिविर में उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान के प्रतिनिधि शामिल हुए।

दीपावली तक का दिया टाइम
पीएम ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया आप दीपावली तक तय कीजिए कि 5-5 गांवों का समूह बनाकर आयुष्मान भारत कार्ड जिनको मिला है उनके सम्मेलन कीजिए। लाभार्थी खुद बताएं उन्हें कैसे इसकी मदद मिली है। आगे देखिए जो लोग छूट गए हैं उनको लाभ दिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *