Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

इमरान को खूंखार अपराधियों वाली सी ग्रेड अटक जेल भेजा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान काे अटक जेल में ले जाया गया है, जाे सी ग्रेड है और जिसमें कम से कम सुविधाएं हैं। पार्टी ने कहा है कि इमरान को जेल में खाना भी नहीं दिया जा रहा है। उनकी जिंदगी खतरे में है। जिस जेल में खान को रखा गया है, इसमें खूंखार कैदी रखे जाते हैं। राजनीतिक कैदियों काे ए ग्रेड जेल में रखा जाता है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार किसी पूर्व प्रधानमंत्री को इस जेल में रखा जा रहा है।

तोशाखाना मामले में अदालत ने इमरान खान काे तीन साल की कैद सुनाने के बाद इस्लामाबाद पुलिस काे उनको गिरफ्तार कर अडियाल जेल ले जाने काे कहा था, लेकिन पंजाब पुलिस ही उन्हें अटक जेल ले गई। पहले ही लाहौर पुलिस काे अलर्ट पर रहने काे कहा गया था, जाे जमान पार्क के उनके घर से उन्हें ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *