Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

आज कुनकुरी के गांवों में CM की चौपाल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से लौटने के बाद फिर से विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकल गए हैं। शनिवार को उनका हेलिकॉप्टर रायपुर से जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए उड़ा। मुख्यमंत्री यहां के तीन गांवों में सरकारी योजनाओं की स्थिति देखेंगे। लोगों से मुलाकात कर उनकी मांग और समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर फरसबहार पमसाला गांव में उतरा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फरसाबहार (पमशाला) में ईब नदी के तट पर स्थापित राधाकृष्ण मंदिर जाकर पूजा-अर्चना किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में आम का पौधा भी लगाया। स्थानीय लोगों ने बताया, यह मंदिर कंवर समाज की ओर से बनवाया गया है। यहां पर मकर संक्रांति के दिन कंवर समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर सामूहिक विवाह तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के विवाह भी संपन्न कराए जाते हैं।

अधिकारियों ने बताया, मुख्यमंत्री पमशाला में लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद पतराटोली जाएंगे और वहां भी से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। उसके बाद कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के ही सलियाटोली में उनकी चौपाल लगेगी। यहां आम लोगों से भेंट-मुलाकात के बाद शाम छह बजे वे कुनकुरी पहुंचेंगे। कुनकुरी में भी शाम 7 बजे से रात 9बजे तक विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री कुनकुरी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री रविवार सुबह अधिकारियों की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा करेंगे। उसके बाद स्थानीय पत्रकारों के साथ चर्चा भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *