ज्ञानवापी में ASI ने 3-D फोटोग्राफी कराई:मुस्लिम पक्ष से चाबी लेकर व्यास तहखाना खोला
ज्ञानवापी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने चौथे दिन सर्वे किया। ASI ने रविवार को मुस्लिम पक्ष से चाबी लेकर व्यास तहखाने का ताला खुलवाया। सफाई करवाई और एग्जास्ट लगाए। इसके बाद सर्वे किया।
ज्ञानवापी के तीनों गुंबदों और परिसर का सर्वे भी किया। ASI ने व्यास तहखाने में पैमाइश की। दीवारों की 3-डी फोटोग्राफी, स्कैनिंग करवाई। चार्ट में दीवारों पर मिली कलाकृतियों के प्वाइंट़स नोट किए।
कानपुर आईआईटी के दो GPR एक्सपर्ट भी सर्वे टीम के साथ अंदर गए हैं। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में GPR मशीन से सर्वे शुरू हो सकता है।
12.30 बजे लंच और नमाज के लिए ब्रेक लिया। 2.30 बजे से दोबारा कार्यवाही शुरू हो गई है। शाम 5 बजे तक सर्वे जारी रह सकता है। मुस्लिम पक्ष ने जल्द ही मुख्य तहखाने की चाबी देने की बात कही है।