दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार सफर, जानें नया रूट और खासियतें
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (14 अप्रैल) दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे (Delhi To Dehradun Expressway) का उद्घाटन किया। 213 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला यह नया एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा। जहां पहले इस दूरी को तय करने में 6 घंटे से अधिक का समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई घंटे में सिमट जाएगी। पूरे रूट पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेस्ट स्टॉप्स (विश्राम स्थल) , चार्जिंग स्टेशन और इमरजेंसी जरूरतों की व्यवस्था की गई है।
एक्सप्रेसवे का रूट और मुख्य विशेषताएं
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरता है। इस एक्सप्रेसवे पर हाई स्पीड कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), चार प्रमुख पुल और सड़क किनारे 12 जन सुविधाओं का निर्माण भी किया गया है।
यात्रियों के लिए सुरक्षित और अधिक कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएम) से लैस है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो राजाजी नेशनल पार्क के पास से गुजरता है। यह एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर कहा जा रहा है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि नी
