पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई पार्टियों के बड़े नेता होंगे शामिल!
लोकसभा चुनाव में अब मुश्किल से 100 दिन से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में दूसरी पार्टियों के नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस को महाराष्ट्र से उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा पार्टी का साथ छोड़ भाजपा की सहयोगी शिवसेना में शामिल हो गए। मिलिंद के जाने के बाद महाराष्ट्र के ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने भी लगे हाथ उन्हें राज्यसभा भेज दिया।