फीचर्डविदेश

सिंगापुर में एक हफ्ते में 3 को फांसी:54 ग्राम हेरोइन रखने पर युवक को मौत की सजा

सिंगापुर ने अंतरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद एक हफ्ते के भीतर 3 लोगों को फांसी दी है। गुरुवार यानी आज सिंगापुर की सरकार ने एक 39 साल के युवक मोहम्मद सालेह अब्दुल लतीफ को फांसी दी है। इससे 2019 में 54 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। ब्यूरो के मुताबिक ये हेरोइन 600 लोगों तक नशा पहुंचा सकती थी।

ट्रायल के दौरान अब्दुल लतीफ ने दलील दी थी कि उसे इस हेरोइन को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। उसने दोस्त का उधार चुकाने के लिए उसके सामान को डिलीवर किया था। उसे नहीं पता था वो सामान हेरोइन है। हालांकि, कोर्ट ने ये दलील मानने से इनकार कर दिया। जज का कहना था कि अब्दुल लतीफ अपने दोस्त से इतना करीब नहीं था कि उस पर इतनी आसानी से विश्वास करता।

सिर्फ डिलीवरी करने पर मौत की सजा
सजा सुनाते वक्त सिंगापुर की कोर्ट ने माना कि अब्दुल लतीफ ने हेरोइन सिर्फ डिलीवर की थी। वो किसी ड्रग रैकेट से नहीं जुड़ा था। इसके बावजूद उसे इतनी कड़ी सजा सुनाई गई। दरअसल, सिंगापुर के कानून के तहत अगर किसी भी व्यक्ति से 500 ग्राम से ज्यादा गांजा या 15 ग्राम से ज्यादा हेरोइन तस्कर करते हुए पाया जाता है तो उसे मौत की सजा दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *