गदर 2 का गाना मैं निकला गड्डी लेके रिलीज
सनी देओल अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग मैं निकला गड्डी लेके रिलीज हो गया है। एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। गाने में सनी और अमीषा अपने बेटे के साथ आईकॉनिक सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण और मिथुन ने आवाज दी है।
इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘उड़ जा काले कावा’ रिलीज किया था। मेकर्स ने इस गाने का नया वर्जन 22 साल बाद रिलीज किया है।
गदर-2 के प्रमोशन के लिए तनोट पहुंचे सन्नी देओल
रिलीज से पहले सनी देओल और अमीषा फिल्म का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। हालही में सनी जैसलमेर के तनोट पहुंचे। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले उन्होंने विजय स्तंभ पर पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से जोधपुर से सीधे भारत-पाक बॉर्डर स्थित तनोट माता मंदिर पहुंचे। मंदिर में सनी ने पूजा-अर्चना की है।
