सपा का शिवपाल-राजभर को फाइनल लेटर
समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव और सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ) प्रमुख ओपी राजभर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने दोनों को पत्र लिखा है। कहा है, “जहां ज्यादा सम्मान मिले वहां जाइए, आप दोनों आजाद हैं।”
पार्टी ने शिवपाल के लिए पत्र में लिखा, “माननीय शिवपाल सिंह यादव जी, अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।”
ओपी राजभर को कहा- आप बीजेपी को मजबूत कर रहें
पार्टी ने ओपी राजभर को लिखे पत्र में कहा, “आपका बीजेपी से गठजोड़ है। सपा लगातार बीजेपी के खिलाफ लड़ रही है। ओपी राजभर आप बीजेपी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। अगर सम्मान ज्यादा नहीं मिल रहा है। तो आप भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं।”
राजभर बोले- अखिलेश यादव के तलाक का स्वागत
इस पर राजभर ने सपा को जवाब दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “2024 में सब साफ हो जायेगा, अखिलेश यादव के तलाक का स्वागत है, हमारी कोई बात नहीं मानी हार गये, हम किसी के ग़ुलाम नहीं जल्द नई रणनीति का ऐलान करेंगे, बसपा से बात करेंगे।”
