Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू:30 सितंबर तक भरे जा सकेंगे फॉर्म

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रोसेस 30 सितंबर तक चलेगी। 1 अक्टूबर को नॉमिनेशन की जांच की जाएगी और उसी दिन वैलिड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने के लिए आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। अगर एक से अधिक कांग्रेस नेता ने नामांकन दाखिल किया तो 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार साल 2000 में चुनाव हुआ था। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, लेकिन जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। 2000 में सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने पर गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली।

अध्यक्ष पद की रेस में 4 राज्य से 4 नाम आगे
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए अब दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। पहले शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी शामिल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *