ताइवान को 28 हजार करोड़ का मिलिट्री पैकेज देगा अमेरिका
अमेरिका ने ताइवान के लिए 28 हजार करोड़ रुपए के मिलिट्री पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज में हथियार, मिलिट्री एजुकेशन और ट्रेनिंग भी शामिल है। अमेरिका ने इसकी घोषणा शुक्रवार को की है। व्हाइट हाउस ने ये नहीं बताया कि वो कौन से हथियार ताइवान को दे रहा है।
हालांकि, कुछ अधिकारियों ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स को बताया है कि पैकेज में पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम, पिस्टल, राइफल और दुश्मन पर नजर रखने के लिए जरूरी उपकरण भी शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस पैकेज से ताइवान भविष्य में उस पर होने वाले हमलों का जवाब देने के लिए तैयार रह पाएगा।
ताइवान में तनाव न बढ़ाएं
अमेरिका के मिलिट्री पैकेज ने चीन को भड़का दिया है। वॉशिंगटन में चीन के दूतावास की प्रवक्ता ने कहा है अमेरिका इन हरकतों से ताइवान इलाके में तनाव बढ़ाना चाहता है। उन्हें ताइवान को हथियार बेचना तुरंत बंद करना चाहिए। दरअसल, अमेरिका जो हथियार ताइवान को दे रहा है, वो अलग से तैयार नहीं किए जा रहे हैं।