Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

रोहित के विकेट के बाद यशस्वी और गिल ने संभाला मोर्चा

इग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा के विकेट के बाद शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभाल लिया है। लंच ब्रेक के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम इंडिया के स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया।

रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतर चुके हैं। भारत ने लंच ब्रेक तक एक विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाए थे। वहीं अब पारी को शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल आगे बढ़ा रहे हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का पहले सेशन का खेल समाप्त हो गया है। लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 34 रन के स्कोर 1 विकेट गंवाए हैं। वहीं टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल 27 और शुभमन गिल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *