Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

नोएडा में श्रीकांत त्यागी के घर चला बुलडोजर

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। त्यागी का ओमेक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण है। सोमवार सुबह प्रशासन बुलडोजर लेकर यहां पहुंचा और अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। त्यागी ने फ्लैट में जाने के लिए सोसाइटी के बेसमेंट से सीढ़ी बनवा रखी थी। टीम ने उसे भी तोड़ दिया है।

रविवार रात ही त्यागी के 15 गुर्गे सोसाइटी में घुस आए थे। उन्होंने यहां लोगों पर पत्थरबाजी की और मारपीट की। इससे पहले श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी की एक महिला और उसके पति को गालियां दी थीं। त्यागी की गिरफ्तारी के लिए STF और पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं।

जानकारी के अनुसार, श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। कोर्ट में पुलिस तैनात है। भीतर आने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा है।

त्यागी की लोकेशन मिली, CCTV में भी दिखा
पुलिस को श्रीकांत त्यागी की लास्ट लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच मिली है। उसका करीब 10 बार फोन ऑन-ऑफ हुआ है। वह हरिद्वार में एक जगह CCTV में भी कैद हुआ है। घटना के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने थाना फेस-2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया। उनकी जगह परम हंस तिवारी को लाया गया। फरार श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इसके अलावा आरोपी नेता की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *