4 जुलाई को ओपन होगा सेंको गोल्ड का IPO:6 जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाय
ज्वेलरी बिजनेस से जुड़ी कंपनी सेंको गोल्ड का IPO इस हफ्ते ओपन होगा। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के जरिए कंपनी 405 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।
इस IPO के लिए कंपनी 270 करोड़ के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी। जबकि 135 करोड़ रुपए के शेयर्स कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे।
कंपनी इस इश्यू के जरिए जुटने वाले फंड का यूज वर्किंग कैपिटल जरूरतों पूरा करने के लिए करेगी। इसके साथ ही, कंपनी उत्तर भारत में अपने बिजनेस का विस्तार करने और डायमंड ज्वेलरी बिजनेस को बढ़ाने में भी इन पैसों का यूज करेगी।
14 जुलाई को शेयर मार्केट में लिस्ट होगें शेयर्स
रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 4 जुलाई से 6 जुलाई तक बिडिंग कर सकते हैं। 14 जुलाई को कंपनी के शेयर्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।
