Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

नौकरी पाने के डर से महिलाएं इंटरव्यू में छिपाती हैं शादी-मातृत्व की योजना

कार्यस्थल में महिलाओं के लिए चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं। लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि वे नौकरी के इंटरव्यू के दौरान शादी या मातृत्व से जुड़ी अपनी निजी योजनाओं को छिपाती हैं, क्योंकि उन्हें पक्षपात का डर होता है। अनुभव के साथ यह झिझक और बढ़ जाती है। जहां फ्रेशर्स में यह आंकड़ा 29 प्रतिशत है, वहीं 10 से 15 साल के अनुभव वाली महिलाओं में यह 40 प्रतिशत तक पहुंच जाता है। यह जानकारी पोर्टल Naukri.com की ओर से जारी रिपोर्ट ‘व्हाट वुमन प्रोफेशनल्स वांट’ में सामने आई है। यह रिपोर्ट देश के 50 से अधिक उद्योगों में काम कर रही करीब 50,000 महिलाओं पर किए गए सर्वे के आधार पर तैयार की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यस्थल पर भर्ती और प्रमोशन में पक्षपात विविध पृष्ठभूमि की महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। करीब 42 प्रतिशत महिलाओं ने इसे प्रमुख समस्या बताया। चेन्नई (44 प्रतिशत) और दिल्ली-एनसीआर (43 प्रतिशत) जैसे महानगरों में भी यही रुझान देखने को मिला। इन चुनौतियों के बावजूद, सर्वे में शामिल 83 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्हें नेतृत्व की भूमिकाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है, जो पिछले साल के 66 प्रतिशत के मुकाबले काफी अधिक है।

कार्यस्थलों में वेतन को लेकर क्या है स्थिति?

वहीं देश में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही 67 प्रतिशत महिलाओं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *