Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

दुश्मन पर आसमान से आग बरसाएगी भारत की ‘अग्नि-1’

नई दिल्ली: भारत ने अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल की सफल ट्रेनिंग लॉन्च की गई। अग्नि-1 मिसाइल सटीकता के साथ लक्ष्य भेदने में सक्षम है। इस मिसाइल को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्च किया गया। अग्नि-1 मिसाइल मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है। इस परीक्षण के माध्यम से मिसाइल के परिचालन और तकनीकी को परखा गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने ओडिशा में ए. पी. जे. अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल का प्रक्षेपण किया।

अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘एक जून 2023 को ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप ओडिशा से सामरिक बल कमान द्वारा एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लॉन्च किया गया।’ इसमें कहा गया है, ‘यह सिद्ध हो चुका है कि यह मिसाइल बहुत ऊंचाई से लक्ष्य को भेदने में सक्षम हैं। इस लॉन्चिंग के जरिए मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया गया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *