इंटेल इंडिया की हेड निवृत्ति राय ने इस्तीफा दिया:29 साल से कंपनी से जुड़ी थीं

इंटेल इंडिया की हेड निवृत्ति राय ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 29 साल के कार्यकाल के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है। निवृति ने फरवरी 1994 में डिजाइन इंजीनियर की पोस्ट पर इंटेल के साथ अपनी जर्नी शुरू की थी। उन्होंने इंटेल फाउंड्री सर्विसेज में हेड और वाइस-प्रेसिडेंट के पद पर भी काम किया।

इंटेल ने अपने बयान में निवृत्ति की लीडरशिप में इंटेल इंडिया की शानदार प्रोग्रेस के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इंटेल ने निवृत्ति को उनके अगले चैप्टर के लिए शुभकामनाएं भी दीं। राय ने वूमन एम्पावरमेंट के लिए भी काफी काम किया है। राय को उनके इस कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए 2022 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

2005 में अमेरिका से बेंगलुरु शिफ्ट हुई थीं निवृति
1994 से 2005 तक निवृति ने अमेरिका में इंटेल के साथ काम किया था। 2005 में वो बेंगलुरु शिफ्ट हो गईं। यहां उनका रोल चिपसेट इंजीनियरिंग और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डेवलपमेंट में सीनियर डायरेक्टर का था। 1 साल के भीतर इंटेल की लीडरशिप टीम में ये दूसरा बड़ा इस्तीफा है। नवंबर 2022 में कंपनी की फाउंड्री सर्विसेज के प्रेसिडेंट रणधीर ठाकुर ने इंटेल छोड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *