चेतेश्वर पुजारा का करियर खत्म हो गया, ढह गई टीम इंडिया की ‘दीवार’?
मुंबई: वेस्टइंडीज दौरे से भारतीय टेस्ट टीम के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को बाहर कर दिया गया है। एक समय पर पुजारा को टीम इंडिया की दीवार कहा जाता था लेकिन अब माना जा रहा है कि उनका करियर खत्म हो गया है। पुजारा को लगातार मौके मिलने के बावजूद उनके प्रदर्शन में निरंतरता बनी रह पाई, जिसका खामियाजा उनके टीम से बाहर होकर चुकाना पड़ा है।
35 साल की पुजारा की जगह अब भारतीय टीम मैनेजमेंट विकल्प तलाशने में जुट गई है। यही कारण है कि वेस्टइंडीज दौरे पर कुछ युवा चेहरों तो टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पुजारा की बल्लेबाजी को लेकर लंबे समय से बात हो रही थी। टीम में उन्हें जो भूमिका दी गई थी उस पर वह बिल्कुल भी खड़े नहीं उतर पा रहे थे।
पुजारा के खराब फॉर्म का अंदाजा इसी बात लगाया जा सकता है कि वह साल 2019 के बाद से पिछले साल दिसंबर बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ पाए। टेस्ट क्रिकेट में 1443 दिन बाद उनके बल्ले से शतक निकला था।
