Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

शाह बोले- पटना में विपक्षी एकता सिर्फ फोटो सेशन

बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी एकता बैठक पर गृह मंत्री अमित शाह ने तंज किया है। जम्मू में शुक्रवार को एक रैली में शाह ने कहा- आज पटना में एक फोटो सेशन चल रहा है। कितनी ही पार्टियां मीटिंग में आएं लेकिन वे कभी साथ नहीं होंगे।

विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA को चुनौती देना चाहते हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि PM मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएंगे।

पटना में आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी एकता के लिए 15 से ज्यादा दलों की बैठक चल रही है। ये दल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के उद्देश्य के साथ CM हाउस में बैठक कर रहे हैं।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कारण बंगाल आज भारत के साथ
शाह ने कहा, आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है। मुखर्जी ने जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में काम किया था। उनके बलिदान के कारण ही आज बंगाल भारत का हिस्सा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *