Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

20 लाख प्राइस वाले साई सुदर्शन ने बल्ले से लगाई आग

आईपीएल 2023 के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की तैयारी शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या के लिए रही होगी, लेकिन यहां तो 20 लाख रुपये में गुजरात टीम से जुड़े युवा साई सुदर्शन ने अपनी विध्वंसक बैटिंग से खेल कर दिया। उन्होंने कमाल की बैटिंग करते हुए 47 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्के उड़ाते हुए 96 रनों की धांसू पारी खेली। इस दौरान उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हुए।

साई अनकैप्ड प्लेयर हैं और उनके बल्ले से निकले 96 रन अपने आप में रिकॉर्ड है। उनसे पहले मनीष पांडे ने कोलकाता के लिए पंजाब के खिलाफ 2014 फाइनल में 94 रन बनाए थे, जबकि मनविंदर बिसला ने कोलकाता के लिए चेन्नई के खिलाफ 2012 फाइनल में 89 रनों की पारी खेली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *