पिता के आंसू पोंछती दिखीं परिणीति चोपड़ा:भाई ने शेयर की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें
परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से सगाई की है। जिसके बाद से लगातार कपल की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब इसी बीच परिणीति के भाई शिवांग चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें परिणीति अपने पिता को आंसू पोंछते हुए नजर आईं।
दोनों की इंगेजमेंट सेरमनी काफी शानदार रही। कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया था। इस सगाई समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, पी चिदंबरम शामिल हुए। परिणीति के इस खास दिन में शामिल होने के लिए बहन प्रियंका चोपड़ा भी लंदन से दिल्ली पहुंची थीं। साथ ही परिवार वाले, दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे।