अभय देओल और अनुराग कश्यप का विवाद फिर उपजा
डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर ये स्टेटमेंट बॉलीवुड के एक्टर अभय देओल ने दी है। जो अक्सर अपने बोल्ड बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। साल 2009 में उन्होंने अनुराग कश्यप के साथ देव डी फिल्म में काम किया था। इसी फिल्म के सिलसिले में अभय देओल ने डायरेक्टर को झूठा और जहरीला इंसान बताया है।
ट्रायल बाय फायर सीरीज में नजर आए अभय देओल (Abhay Deol) ने अनुराग कश्यप के उन आरोपों पर रिएक्ट किया जब उन्होंने कहा था कि डेव डी फिल्म के दौरान एक्टर 5 स्टार होटल की मांग करते थे। अभय देओल ने कहा कि ये आरोप सरासर झूठे हैं। वह टॉक्सिक इंसान हैं जो ऐसे झूठ फैला रहे हैं।