Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

रवीना टंडन की बेटी राशा को भीड़ ने दिया धक्का

हाल में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा। अपने इस खास पल में वह बेटी राशा और बेटे रणबीर थडानी को साथ लेकर पहुंचीं।अब वह दिल्ली से मुंबई वापस आ गई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर रवीना टंडन अवॉर्ड हाथ में थामे नजर आईं। इस दौरान उनके बच्चे भी नजर आए। इस बीच कुछ फैंस भी रवीना को देख तुरंत सेल्फी लेने आ धमके। भीड़ ने बिटिया राशा को धक्का मार दिया, जिसे देख एक्ट्रेस नाराज हो गईं।

रवीना टंडन का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बेटी राशा और बेटे रणबीर के साथ दिख रही हैं। एक्ट्रेस को सभी पपाराजी ने बधाई दी। साथ ही एक्ट्रेस ने भी पार्टी का वादा किया। रवीना ने इस दौरान कहा कि वह इस सम्मान को पाकर बेहद खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *