इस साल ये 16 भारतीय बने हैं नए अरबपति
नई दिल्ली: दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति अमेरिका में रहते हैं। फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की सूची 2023 के मुताबिक, अमेरिका अरबपतियों के मामले में पहले नंबर पर है। फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में भारत का भी जलवा कायम रहा है। भारत इस लिस्ट में अरबपतियों के मामले में तीसरे नंबर पर है। भारत से आगे चीन और अमेरिका ही हैं। चीन दूसरे नंबर पर है। इस लिस्ट के मुताबिक, देश में अरबपतियों की कुल नेटवर्थ 675 अरब डॉलर है। हालांकि साल 2022 की तुलना में यह 75 बिलियन डॉलर कम है। जबकि अमेरिका में 735 अरबपति रहते हैं। इनकी टोटल नेटवर्थ 4.5 खरब डॉलर है। फोर्ब्स की 2023 बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक, साल 2023 में भारत में 16 नए अरबपति बने हैं।