भारत में कैम्पा कोला से कोक और पेप्सी को टक्कर देने के लिए मुकेश अंबानी का बड़ा प्लान
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने कुछ दिन पहले ही कैम्पा कोला नाम की सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी को खरीदा है। अब अंबानी कैम्पा कोला के ज़रिए देश में कोक (कोका-कोला) और पेप्सी को टक्कर देने की तैयारी में हैं।
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस गर्म मौसम में लोग ठंडी चीज़ें पीना पसंद करते हैं। इनमें सॉफ्ट ड्रिंक यानी कि कोल्ड ड्रिंक भी शामिल है। देश में कोल्ड ड्रिंक को काफी पसंद किया जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने कुछ दिन पहले ही सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी कैम्पा कोला को खरीद लिया है। रिलायंस ग्रुप के मालिक ने सिर्फ कैम्पा कोला को खरीदा ही नहीं है, बल्कि इसके ज़रिए भारत में सॉफ्ट ड्रिंक के दो टॉप ब्रांड्स कोका-कोला/कोक और पेप्सी को टक्कर देने की तैयारी भी कर ली है।
