निकहत ने दिलाया भारत को तीसरा गोल्ड, दूसरी बार बनीं वर्ल्ड चैंपियन
वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। निकहत जरीन दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी हैं। अब भारतीय फैंस की नजरें लवलीना बोरगोहेन पर टिकी हैं, जो 75 किलोग्राम कैटेगरी का फाइनल खेलेंगी।
दिल्ली में खेली जा रही वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने लगातार दूसरे दिन तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। शनिवार को जहां नीतू घंघास ने 48 किलो वर्ग में और स्वीटी बूरा ने 81 किग्रा कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीते थे। वहीं आज 50 किलोग्राम वर्ग में डिफेंडिंग चैंपियन निकहत जरीन ने भारत को तीसरा पदक जिताया है। अब भारतीय फैंस की उम्मीदें लवलीना बोरगोहेन पर टिकी हैं, जो थोड़ी देर में अपना फाइनल मुकाबला खेलने वाली हैं। वह भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिला सकती हैं।