कांग्रेस ऑब्जर्वर्स ने खड़गे को सौंपी रिपोर्ट; डीके शिवकुमार कल जा सकते हैं दिल्ली
कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका ऐलान मंगलवार को किया जा सकता है। कर्नाटक से विधायकों की राय लेकर आए तीनों ऑब्जर्वर्स- सुशील कुमार शिंदे, भंवर जितेंद्र सिंह और दीपक बावरिया ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी है। खड़गे राहुल और सोनिया गांधी से सलाह लेने के बाद CM के नाम पर फैसला करेंगे।
इससे पहले पार्टी हाईकमान ने CM पद के बड़े उम्मीदवारों- सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाया। सिद्धारमैया दिल्ली पहुंच चुके हैं, वहीं डीके शिवकुमार ने कहा है कि वे पेट में इन्फेक्शन होने की वजह से आज दिल्ली नहीं जाएंगे। वे कल दिल्ली जाने की कोशिश करेंगे।
डीके ने कहा कि कांग्रेस के पास 135 विधायक हैं, लेकिन मेरे पास एक भी विधायक नहीं है। मैंने फैसला कांग्रेस हाईकमान पर छोड़ दिया है। इससे पहले शिवकुमार ने कहा था- मैं सिंगल मैन मेजॉरिटी हूं। मैं मानता हूं एक व्यक्ति साहस होने पर मेजॉरिटी बन जाता है।
