Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

बाइडेन का सीक्रेट यूक्रेन दौरा- पत्नी के साथ वॉशिंगटन के रेस्टोरेंट में थे US प्रेसिडेंट

यूक्रेन पर रूस के हमले को इस हफ्ते एक साल हो जाएगा। यहां एरियल अटैक सायरन (हवाई हमले का अलर्ट) गूंजना नई बात नहीं रह गई। सोमवार सुबह 8 बजे (यूक्रेन के वक्त के मुताबिक) अचानक इनकी आवाज तेज हो गई। कीव की सड़कें पहले ही ब्लॉक कर दी गईं थीं। आम लोगों को कुछ ऐतिहासिक चर्च रोड पर जाने की मंजूरी नहीं थी। उन्हें अंदाजा हो चला था कि कोई VVIP मूवमेंट होने वाला है।

चंद मिनट बाद उसी चर्च के मेन गेट पर US प्रेसिडेंट जो बाइडेन के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की नजर आते हैं। सिर्फ 24 घंटे पहले तक किसी को अंदाजा नहीं था कि दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क का प्रेसिडेंट जंग से पस्त होते जा रहे देश की राजधानी में पहुंचने वाला है। यहां हम बाइडेन की इस सरप्राइजिंग विजिट की इनसाइड स्टोरी जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *