Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

मेअर और निकाय अध्यक्षों के साथ मीटिंग करेंगे सीएम भूपेश बघेल

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 फरवरी को राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन इन्टरनेशनल में आयोजित ‘गौरव समागम 2023, अर्बन प्राइड अवार्डस’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यक्रम में नगरीय निकायों के महापौरों और अध्यक्षों शामिल होंगे। इस एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उत्कृष्ट काम करने वाले नगरीय निकायों का सम्मान समारोह किया जाएगा। राज्य के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में नगर निगमों के महापौरों, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान विभागीय योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु नगरीय निकायों को पुरस्कृत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *