Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

एयर इंडिया पर DGCA का एक्शन, एक महीने के लिए फ्लाइट सेफ्टी चीफ को किया सस्पेंड

नयी दिल्ली : डीजीसीए ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कुछ खामियों के कारण टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख राजीव गुप्ता को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है।नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम ने 25 और 26 जुलाई को आंतरिक लेखा परीक्षा, दुर्घटना निवारण कार्य और आवश्यक तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता के संबंध में एअर इंडिया की समीक्षा की थी।

डीजीसीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि समीक्षा में एअर इंडिया के दुर्घटना रोकथाम कार्य, अनुमोदित उड़ान सुरक्षा नियमों और प्रासंगिक नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुसार तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता में खामियां पाई गईं। विज्ञप्ति में कहा गया है, “खामियों को लेकर एअर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को दी गई मंजूरी पर एक महीने के लिए रोक लगा दी गई है। राजीव गुप्ता एअर इंडिया लिमिटेड के उड़ान सुरक्षा प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *