Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

धर्मशाला से शिफ्ट हो सकता है भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट धर्मशाला से शिफ्ट हो सकता है। कारण, वहां आउटफील्ड तैयार नहीं हो पाई है। एक मार्च से होने जा रहे इस मुकाबले को बेंगलुरु या इंदौर में कराया जा सकता है।

हाल ही में BCCI के चीफ क्यूरेटर सहित एक दल ने मैदान का मुआयना किया था। उसका कहना है कि मैदान एक मार्च तक तैयार नहीं किया जा सकता। ऐसे में वैकल्पिक वेन्यू की तलाश भी की जा रही है, हालांकि इस संबंध में भारतीय बोर्ड ने कुछ नहीं कहा है। BCCI की टीम एक बार फिर से 12 फरवरी को इंस्पेक्शन करने जाएगी।

BCCI कोषाध्यक्ष अरुण धूमिल ने कहा कि अभी BCCI टीम फिर से दौरा करेगी। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। एक-दो दिन में ही क्लियर हो पाएगा कि मैच धर्मशाला में होगा या कहीं और।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *