Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

भारत ने बांग्लादेश को दिया 252 रनों का लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का तीसरा मुक़ाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। ब्लॉमफ़ोन्टेन के मैंगुंग ओवल में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने कप्तान उदय सहारण और सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश के सामने 252 रनों का लक्ष्य रखा है।

इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा आदर्श सिंह ने 76 रन बनाए। आदर्श ने अपनी 96 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए। वहीं कप्तान उदय सहारण ने 94 गेंद पर चार चौके की मदद से 64 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *