भारत से हारते ही ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली
नागपुर: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मान लिया कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शर्मनाक हार टीम पर मनोवैज्ञानिक निशान छोड़ जाएगी। चार मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में कंगारुओं को एक पारी और 132 रन से मुंह की खानी पड़ी। सीरीज का अगला मैच 17 फरवरी से दिल्ली में होना है। ऐसे में टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी। करारी शिकस्त के बाद कमिंस टीम सलेक्शन पर बड़ा बयान दिया है।
पैट कमिंस से टीम चयन पर भी सवाल किया गया था क्योंकि उन्होंने प्लेइंग इलेवन में बल्लेबाज ट्रेविस हेड को शामिल नहीं किया था
