बाबर-रिजवान ने 76 बॉल में 105 रन जोड़ दिए:
पाकिस्तान टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंच गई है। बुधवार को उसने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग का फैसला किया। शाहीन शाह आफरीदी ने उनका टॉप ऑर्डर बिखेर दिया। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 153 रन का टारगेट दिया।
जवाब में पाकिस्तान की सलामी जोड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने जबरदस्त शुरुआत की। दोनों ने हाफसेंचुरी लगाईं और पाकिस्तान ने आसानी से मैच जीत लिया। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तक जोरदार रही। पाकिस्तान 13 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची। मैच में 5 फैक्टर्स ऐसे रहे, जिसने फाइनल मुकाबला पाकिस्तान के नाम कर दिया। आइए इन 5 फैक्टर्स पर नजर डालते है।
