खेलफीचर्ड

तिरंगा लिए मैदान में घुसा भारतीय फैन:रोहित के पास पहुंचकर रोने लगा

भारत और जिम्बाब्वे मैच के दौरान एक भारतीय फैन को मैदान में जबरन घुसना महंगा पड़ गया। उसे अब 6.50 लाख रुपए का जुर्माना देना होगा। दरअसल, यह वाकया 17वें ओवर का है। जब हार्दिक पंड्या अपनी 5वीं गेंद फेंक रहे थे, तभी यह लड़का मैदान में घुस आया और सीधे रोहित शर्मा के पास पहुंच गया। उसे रोते देखा गया।

मैदान पर सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और खींचने लगे। तभी रोहित ने गार्ड्स से उस फैन को आराम से बाहर ले जाने को कहा। मैच कुछ समय के लिए रुक गया। इस फैन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *