बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को 5 दिन में दूसरा पत्र भेजकर टी-20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराने की मांग की
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को 5 दिन में दूसरा पत्र भेजकर टी-20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराने की मांग की है। बोर्ड ने इसके पीछे सुरक्षा संबंधी चिंताओं को कारण बताया है। इससे पहले 4 जनवरी को पहली बार ICC से वर्ल्ड कप मैच के वेन्यू बदलने की अपील की गई थी।
टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होना है। बांग्लादेश को ग्रुप लीग में कुल चार मैच खेलने हैं, जिनमें से तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में तय हैं। लेकिन बांग्लादेश टीम ने अब तक भारत जाने से इनकार कर दिया है, जिससे टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले ही उनकी भागीदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं।
