CM भूपेश ने खोला सौगातों का पिटारा:23 करोड़ 90 लाख रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को जांजगीर-चांपा के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को 24 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने 40 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। सीएम ने शिवरीनारायण रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया और अधिकारियों की बैठक भी ली।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए शिवरीनारायण पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पामगढ़ विधानसभा अंतर्गत 26 विकास कार्य लागत राशि 16 करोड़ 1453 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और 14 कार्यों लागत राशि 7 करोड़ 75 लाख 44 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने शिवरीनारायण में कुल 23 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंक मे 4 कार्य लागत राशि 5 करोड़ रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा 11 कार्य लागत राशि 2.353 करोड़ रुपए, जल संसाधन संभाग जांजगीर, दो कार्य लागत राशि 5.234 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एक कार्य लागत राशि 2.4372 करोड़ रुपए, लोक निर्माण विभाग, दो कार्य लागत राशि 4.5438 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत 7 कार्य लागत राशि 0.8101 करोड़ रुपए, कुल 26 कार्य लागत राशि 16.1453 करोड़ रुपए का भूमिपूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *