यामी गौतम ने की नेपोटिज्म पर बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में नेपोटिज्म के बारे में बात की। दरअसल यामी ने फैंस के साथ आस्क मी एनीथिंग सेशन किया, जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक यूजर ने यामी से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर नेपोटिज्म की वजह से पड़ने वाले असर के बारे में सवाल किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि इंडस्ट्री में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो बीते हुए कल के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं।
क्या आपने नेपोटिज्म का सामना किया
इस सेशन के दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा, ‘क्या आपको नहीं लगता कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में जो लोग होते हैं, वो नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले टैलेंटेड फेस को पीछे धकेलते हैं? क्या आपने भी इसका सामना किया है?
जो बीत गया, वो बीत गया
यामी ने इसका जवाब देते हुए लिखा, ‘जो बीत गया, वो बीत गया। वो हो चुका है। हम सभी को आज पर फोकस करना चाहिए। बॉलीवुड को बेहतर जगह बनाना चाहिए। अच्छी फिल्में बनानी चाहिए। टैलेंट को बढ़ावा देना चाहिए, फिर चाहे हम किसी भी बैकग्राउंड से क्यों न आते हों। और मुझे ऐसा लगता है कि बदलाव धीरे-धीरे आ रहा है।’ यामी ने पहले भी कई बार नेपोटिज्म के बारे में खुलकर बात की है।