कन्हैया कुमार ने भी उठाया EVM पर सवाल
बिलासपुर: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव में चार सौ से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है जिससे लोगों के बीच देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और EVM पर संदेह पैदा हो गया है। कुमार ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार लोगों के संविधान-प्रदत्त मूलभूत अधिकार छीन लेना चाहती है इसलिए संविधान की रक्षा के लिए इस चुनाव को जन-आंदोलन का रूप देना होगा। कांग्रेस नेता अपनी पार्टी के बिलासपुर लोकसभा उम्मीदवार देवेंद्र यादव के लिए छत्तीसगढ़ के भदौरा गांव में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।