यूक्रेन पर मिसाइलों की बौछार से क्रीमिया ब्रिज का बदला

8 अक्टूबर 2022 को रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च ब्रिज पर धमाका होता है। धमाके में पुल का एक हिस्सा गिर जाता है। यह सैन्य रूप से कितना अहम है इसे रूस के यूक्रेन पर मिसाइल हमलों से समझ सकते हैं। कर्च ब्रिज का बदला लेने के लिए रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में 80 से ज्यादा मिसाइलें दागीं हैं।

इस सबकी शुरुआत पूर्वी यूक्रेन यानी डोनेट्स्क और लुहांस्क और दक्षिण में खेरसॉन और जपोरिजिया के जनमत संग्रह से होती है। पुतिन 1 अक्टूबर को इन इलाकों को रूस में मिलाने का ऐलान करते हैं। इसकी प्रतिक्रिया में कर्च ब्रिज में धमाके के रूप में सामने आती है।

रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल पर क्या हुआ था?

रूस ने 2014 में यूक्रेनी इलाके क्रीमिया को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद इस इलाके को रूस से जोड़ने के लिए समंदर में कर्च पुल को बनाया था। इस ब्रिज को क्रीमिया पर रूस के कब्जे के सिंबल के तौर पर देखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *