Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के मेधावी विद्यार्थियों को डेढ़-डेढ़ लाख

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में 10वीं-12वीं के टाॅपर्स को सरकार ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी है। यह राशि स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत बच्चों के बैंक खाते में भेजा गया है। मुख्यमंत्री निवास में रविवार शाम हुए एक समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया। शनिवार को इन विद्यार्थियों को सरकार की ओर से हेलिकॉप्टर में घुमाया गया था।

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कक्षा 12वीं की टॉपर रायगढ़ जिले की कुन्ती साव को स्वर्ण पदक और दूसरे स्थान पर रही बिलासपुर जिले की खुशबू वाधवानी को रजत पदक से सम्मानित किया। कक्षा 10वीं की मेरीट सूची में संयुक्त रूप से टॉपर रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सुनाली बाला को स्वर्ण पदक दिया गया। वहीं दूसरे स्थान पर रहे कबीरधाम जिले के पंकज कुमार साहू को रजत पदक प्रदान किया। समारोह में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह रकम आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *