Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

कांग्रेस विधायकों पर लगाए आरोप पर सीएम का पलटवार

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद दौरे से लौटकर वापस राजधानी रायपुर पहुंचे। हेलीपैड पर कई मुद्दों पर मीडिया से उन्होंने चर्चा की। 58% आरक्षण रद्द होने के मुद्दे पर भाजपा आदिवासी नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गए। आरोप का जवाब देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह आरक्षण भाजपा सरकार ने बिना तैयारी के लाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने असंवैधानिक बता दिया है। वहीं, पूर्व सीएम ने कांग्रेस विधायकों पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए थे, सीएम बघेल ने पूर्व सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि रमन सिंह पहले अपने परिवार के भ्रष्‍टाचार के बारे में बताए।

सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के कांग्रेस के विधायकों के भ्रष्टाचार की शिकायत वाले बयान को लेकर कहा कि पहले वह अपने परिवार के भ्रष्टाचार के बारे में बताएं। पहली बार ऐसा हुआ है कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कोई नेता प्रतिपक्ष हाईकोर्ट गया हो। डॉक्टर रमन सिंह ने उन्हें भेज कर हाई कोर्ट से स्टे लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *