Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

गहलोत-थरूर के बाद मनीष तिवारी की चर्चा, दिग्विजय सिंह भी सोनिया से मिलेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए अब दावेदारों की संख्या बढ़ने लगी है। पहले ऐसा लग रहा था कि राहुल गांधी के नाम पर सहमति बन जाएगी, लेकिन शशि थरूर और बाद में अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच अब एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री का भी नाम सामने आ रहा है। इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह आज दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वे पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में खुद को भी दावेदार बताया था। मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ का नाम भी चर्चा में था। लेकिन सूत्रों ने भास्कर को बताया कि 30 सितंबर तक उनका दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं हैं।

इधर मनीष तिवारी से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि वे पार्टी के स्टेट डेलिगेट्स से मिलने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में गए थे। ये स्टेट डेलिगेट्स चुनाव में वोटर हैं। अध्यक्ष पद के हर उम्मीदवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का चुनाव लड़ने के लिए 10 डेलिगेट्स की जरूरत होती है। ये डेलिगेट्स ही उम्मीदवार के नाम को प्रस्तावित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *