Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

रूस के अंदर घुसकर हमला करना यूक्रेन को पड़ेगा भारी?

रूस ने दावा किया है कि यूक्रेनी हेलीकॉप्टरों ने सीमा पारकर उनके इलाके में एक पेट्रोलियम डिपो पर हमला किया है। इस हमले के कारण पेट्रोलियम डिपो में भयंकर आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह हमला रूसी सीमा में लगभग 40 किलोमीटर अंदर स्थित बेलगोरोड शहर के नजदीक किया गया है। हमले के बाद रूस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इससे दोनों देशों के बीच बातचीत के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनती हैं। उधर, यूक्रेन ने दावा किया है कि इस हमले में उसकी सेना का कोई हाथ नहीं है। कुछ दिन पहले ही यूरोपीय देशों ने चेतावनी देते हुए कहा था कि रूस अपने आक्रमण को सही ठहराने के लिए फाल्स फ्लैग ऑपरेशन कर सकता है।

पुतिन के प्रवक्ता ने यूक्रेन को दी चेतावनी
यूक्रेन के हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि इस तरह के हमले से बातचीत के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनती हैं। रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के अनुसार, पेस्कोव ने खुलेआम कहा कि इस तरह के हमले से दोनों देशों के बीच संघर्ष और ज्यादा बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि ये कोई ऐसी बात नहीं जिसे बातचीत के माहौल को बनाए रखने में मदद मिल रही हो। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तुर्की में रूस और यूक्रेन के बीच जारी शांति वार्ता फेल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *