मिड टर्म इलेक्शन में बाइडेन-ट्रम्प के बीच कड़ा मुकाबला:
अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन में बाइडेन की डेमोक्रेटिक और ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी में बहुमत के लिए कड़ा मुकाबला है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनेट में दोनों पार्टियों ने 49 सीटों पर जीत हासिल की है। यहां बहुमत का आंकड़ा 51 है। हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव में रिपब्लिकन पार्टी ने 211 सीटें जीत ली हैं। बहुमत के लिए 218 सीटें चाहिए। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी 201 सीटें ही जीत पाई है।
अब अमेरिकी राजनीति में कोई बहुत बड़ी जीत नहीं होती है। मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति की पार्टी हमेशा संसद की सीटें हारती है। 1970 के बाद 50 साल से ज्यादा समय से ऐसा हो रहा है। वोटर उस पार्टी को सबक सिखाते हैं जिसके हाथ में संसद के दोनों सदन और राष्ट्रपति पद है। 2010 में बराक ओबामा और 2018 में ट्रम्प के साथ ऐसा हो चुका है। 2022 के चुनावों में बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी पीछे चल रही है। इसलिए उन्हें ऐसे परिणामों की अपेक्षा की होगी।
