खेलफीचर्ड

मोहम्मद शमी पर गलत तरीके से डोरे डाल रही थी एक टीम, गुजरात टाइंटस का सनसनीखेज खुलासा

कप्तान हार्दिक पंड्या के अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट जाने के बाद गुजरात टाइंटस को एक और झटका लग सकता था। गुजरात टाइटंस के सीओओ कर्नल अरविंदर सिंह ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि शमी पर भी एक फ्रैंचाइजी की नजर थी और उन्हें टीम में शामिल होने का ऑफर दिया था। गुजरात टाइटंस के सीओओ का कहना है कि, ‘आईपीएल ने ट्रेंडिंग के लिए एक सिस्टम तैयार किया है। आप खिलाड़ी को डायरेक्ट एप्रोच नहीं कर सकते, इससे मिस मैनेजमेंट होगा।’ उनका मानना है कि ट्रेंडिंग नियमों के तहत ही होना चाहिए। साथ ही, वो कहते हैं कि अगर सही तरीके से उस टीम ने हमें अप्रोच किया होता तो हम इस तरीके से बात करते और अपनी इच्छा जताते, लेकिन सही माध्यमों का इस्तेमाल नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *