Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

एक ही दिन रही गौतम अडानी की बादशाहत

नई दिल्ली: देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। एक दिन पहले अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) उनसे आगे निकल गए थे। लेकिन अंबानी फिर आगे हो गए हैं। मंगलवार को रिलायंस के शेयरों में तेजी आई जबकि अडानी ग्रुप की सात लिस्टेड कंपनियों में से पांच में गिरावट रही।

Bloomberg Billionaires Index के मुतातिक अंबानी 89.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दसवें और एशिया में पहले नंबर पर हैं। मंगलवार को रिलायंस के शेयरों में 1.64 फीसदी की तेजी आई। इससे अंबानी की नेटवर्थ में 1.33 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ 74.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट
दूसरी ओर अडानी की नेटवर्थ में मंगलवार को 2.16 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह 86.3 अरब डॉलर रह गई। इससे वह एशिया में दूसरे और दुनिया में 11वें नंबर पर खिसक गए। अडानी ग्रुप की सात लिस्टेड कंपनियों में से पांच के शेयरों में मंगलवार को गिरावट आई। अडानी ग्रीन एनर्जी में 4.93 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन में 2.30 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 1.23 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 1.21 और अडानी पावर में 3.27 फीसदी गिरावट आई। कल लिस्ट हुई अडानी विल्मर में 15.30 फीसदी तेजी आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *