विमेंन प्रीमियर लीग में हरलीन-अमनजोत:देयोल को 40 लाख में गुजरात जायंट्स ने खरीदा

विमेंन प्रीमियर लीग (WPL)-2023 के लिए खिलाड़ियों की ऑक्शन में ट्राईसिटी की हरलीन कौर देयोल को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा। हरलीन कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम में मिडिल ऑडर्र बैट्समैन है। चंडीगढ़ की ही अमनजोत कौर को 50 लाख रुपए में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

WPL के सभी 22 मुकाबले मुंबई के ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे। BCCI ने जिन खिलाड़ियों की ऑक्शन की लिस्ट जारी की थी उसमें 5 प्लेयर चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली की हैं। इनमें 24 साल की हरलीन देयोल, 25 साल की तानिया भाटिया, 22 साल की अमनजोत कौर, 19 साल की काश्पी गौतम और 17 साल की पारुषि प्रभाकर शामिल हैं।

हरलीन का बेस प्राइस 40 लाख रुपए रखा गया था और उन्हें इसी प्राइज पर गुजरात जायंट्स ने अपने पाले में कर लिया। अमनजोत कौर का बेस प्राइज 30 लाख रुपए रखा गया था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *