इंस्टाग्राम से पूछताछ कर सकती है सरकार
नई दिल्ली
Priyanka Gandhi Instagram Hacking Allegations कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आरोपों के बाद आईटी मंत्रालय हरकत में आ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से पूछताछ कर सकता है। जानकारी ये भी आ रही है कि सरकार जांच के आदेश भी दे सकती थी। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एंटी-साइबरक्राइम यूनिट इस मामले की जांच करेगी। इस संबंध में यह भी महत्वपूर्ण है कि प्रियंका गांधी ने इसे लेकर कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी है, बल्कि केंद्र ने इस माले में स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपों की जांच का फैसला लिया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) द्वारा इसकी जांच किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।
